मुजफ्फर नगर, फरवरी 19 -- जनपद के चारों तहसीलों मुजफ्फरनगर सदर, जानसठ, खतौली व बुढ़ाना में भूमि संबंधित दाखिल-खारिज की प्रक्रिया बुरी तरह लटक गई है। कई बार पोर्टल नहीं चलने या फिर कंप्यूटर में तकनीकी खराबी की वजह से किसानों को खसरा-खतौनी निकलवाने के लिए घंटों में लाइन में लगना पड़ता है। बता दें कि जिले में दाखिल-खारिज के मामले महीनों से अटके पड़े हैं, जिससे संपत्ति की खरीद-फरोख्त करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। इससे कई बार क्षेत्र में भूमि संबंधी विवाद खड़े हो जाते हैं। बताया जाता है कि स्कैनिंग, मैपिंग व रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन का काम भी अधूरा है। लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों के स्तर पर भी कई मामले लंबित होने बताए जा रहे हैं। ऐसे में आवेदक बैंकों के लोन का इंतजार कर रहे हैं, जबकि व्यापारी व आम नागरिक परेशान हैं। उधर इसको लेकर ग्राम...