गोपालगंज, जनवरी 27 -- गोपालगंज,हिटी। गणतंत्र दिवस पर रविवार को जिलेभर में उत्साह और जोश के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों और सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस का यह 76वां वर्ष स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि, राष्ट्रगान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया। विजयीपुर प्रखंड मुख्यालय पर बीडीओ मनोज कुमार और सीओ बेद प्रकाश नारायण ने झंडा फहराया। थाना परिसर में थानाध्यक्ष सूरज कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा पदाधिकारी रविशंकर माझी, भाजपा कार्यालय पर अनुराग कुमार शुक्ला, और पंचायत भवनों में मुखिया निक्की देवी, नरसिंह सिंह, और संजीव राय ने तिरंगा फहराया। कुचायकोट में स्वतंत्रता सेनानी स्तूप पर पुष्प अर्पित कर बीडीओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.