समस्तीपुर, जनवरी 21 -- स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है। खेल से शरीर स्वस्थ होता है, तो पुस्तकों से मन का विकास और मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। जिले के कॉलेजों में इन दोनों ही क्षेत्रों में सुविधाओं का घोर अभाव है। एलएनएमयू के अंतर्गत शहर में चार अंगीभूत एवं 8 संबद्ध कॉलेज हैं, जिनमें हजारों छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रहे हैं। इनमें से सैकड़ों छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय द्वारा संचालित 12 विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। लेकिन, खेल संबंधी सुविधाओं के अभाव में इन प्रतिभाओं का विकास बाधित हो रहा है। छात्रों ने बताया कि शहर में खेल गतिविधियों के नाम पर केवल खानापूर्ति होती है। सामान्य दिनों में किसी कॉलेज में अभ्यास की कोई सुविधा है। प्रतियोगिताओं के समय किसी तरह खिलाड़ियों का चयन कराकर उन्हें भेज दिया जाता है। यदि हम खिला...