मुंगेर, जनवरी 15 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि/नवीन कुमार झा। जिले के कैंसर रोगियों के लिए अच्छी खबर है। अब कैंसर रोगियों को कीमोथेरेपी को लेकर बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सदर अस्पताल अंतर्गत मॉडल अस्पताल के ऊपरी तल पर 6 बेड का डे केयर सेंटर का निर्माण किया गया है। इसी सेंटर में ही कैंसर के मरीजों को कीमोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी। छह बेड वाले अत्याधुनिक डे केयर कैंसर सेंटर का निर्माण पूरा कर लिया गया है। --- फरवरी के प्रथम सप्ताह में शुरू हो सकता है डे केयर सेंटर: सब कुछ ठीक ठाक रहा तो फरवरी के प्रथम सप्ताह में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में इसका शुभारंभ किया जाएगा। डे केयर रोगियों को सुविधा दी जायेगी। इससे मुंगेर और इससे सटे जिलों के कैंसर मरीजों को भी बड़ी सुविधा होगी। डे केयर कैंसर सेंटर के शुरू हो जाने के बाद गरीब मरीजों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.