समस्तीपुर, सितम्बर 28 -- ताजपुर। प्रखंड के जैविक ग्राम कोठिया के प्रगतिशील किसान संजय कुमार सिंह के कृषि प्रक्षेत्र पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए किसान के जत्थे ने खेतों में लगी भिन्न भिन्न प्रकार की फसलों का जायजा लिया। प्रगतिशील किसान संजय कुमार सिंह ने किसानों को शेडनेट हाउस में खेती, बेर की खेती, नींबू की खेती, केला की खेती, अंर्तवती खेती, बेल की खेती, हल्दी खेती के साथ-साथ अन्य फसलों की खेती और फसलों में सूक्ष्म सिंचाई पद्धति के प्रयोग को दिखाया। सहायक तकनीकी प्रबंधक मारूत नंदन शुक्ला ने किसानों को फसल पद्धति के बारे में बताया कि आज के इस बदलते जलवायु में किसानों को सब्जियों के साथ-साथ उद्यानिकी फसल की तरफ बढ़ने की जरूरत है। मौके पर मुखिया धर्मेंद्र कुमार के द्वारा प्रगतिशील किसान संजय सिंह को फूल माला अंग वस्त्र एवं छायाचित्र देक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.