खगडि़या, जून 21 -- खगड़िया। नगर संवाददाता राज्य ग्रामीण आवास कर्मी संघ सगासा बिहार, राज्य ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक संघ एवं राज्य ग्रामीण आवास प्रखंड लेखा सहायक संघ के संयुक्त संगठन सगासा संघर्ष समन्वय समिति, बिहार के आह्वान पर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल मांगें पूरी तक आगे भी जारी रहेगा। यह बातें संघ के प्रदेश प्रवक्ता सह जिला अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने शुक्रवार को कही। उन्होंने बताया कि शनिवार को जिला मुख्यालय पर संघ द्वारा धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा। संघ के प्रदेश प्रवक्ता सह जिला अध्यक्ष 16 सूत्री मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि प्रमुख रूप से ग्रामीण आवास सहायक, पर्यवेक्षक व प्रखंड लेखा सहायकों की सेवा स्थायीकरण, मानदेय में सम्मानजनक व संतोषजनक वृद्धि, वित्त विभाग, बिहार सरकार से संबद्धता स्थापित कर मानदेय ...