बुलंदशहर, मई 20 -- निराश्रित विधवा महिलाओं को शासन ने पेंशन का तोहफा दिया है। जिले में 70,056 महिलाओं के खातों में पेंशन की एक हजार रुपये की राशि भेज दी गई है। महिलाओं को तीन माह की पेंशन एक साथ भेजी गई है। सात करोड़ रुपये महिलाओं के खातों में भेजे गए हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए यह पेंशन भेजी गई है। नए सत्र की पेंशन जून माह में महिलाओं के खातों में आएगी। पेंशन आने से महिलाओं को काफी राहत मिली है। जिला प्रोबेशन अधिकारी जेपी यादव ने बताया कि निराश्रित (विधवा) महिलाओं को शासन द्वारा पेंशन दी जाताी है। इसमें महिलाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं। जिले के 16 ब्लॉकों में 80524 निराश्रित महिलाएं विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि गत दिनों विभाग से पेंशन की डिमांड की गई थी, इसके उपरांत अब शासन ने जिले की 70,056 महिलाओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.