बिहारशरीफ, जुलाई 31 -- जिले की 2306 आशा कार्यकर्ताओं और 125 ममता को होगा लाभ ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को बहाल करने में इनकी अहम भूमिका टीकाकरण से लेकर परिवार नियोजन तक की निभा रहीं जिम्मेदारी फोटो : आशा टीका : हरनौत में परिवार को स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देतीं आशा कार्यकर्ता। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिले की दो हजार 306 आशा कार्यकर्ताओं को खुशियों की ट्रिपल डोज, तो 125 ममता को डबल प्रोत्साहन राशि का सौगात मिली है। इससे उन कर्मीयों में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत इन महिलाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है। स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका निभाने वाली आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं के लिए यह बड़ा ऐलान किया है। आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि में तिगुनी, जबकि ममता कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन रा...