कोडरमा, नवम्बर 28 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 21 से 28 नवंबर तक आयोजित सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत जिले के प्रखंडों और नगर निकायों में बुधवार को व्यापक शिविरों का आयोजन किया गया। उपायुक्त कोडरमा के निर्देश पर आयोजित इन शिविरों में हजारों लोगों ने भाग लिया और विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया। जिले के सतगावां, डोमचांच, कोडरमा, चंदवारा, जयनगर एवं मरकच्चो प्रखंड की कुल 18 पंचायतों-जिनमें कटैया, ईटाय, मसमोहना, कुंडी, धनवार, नावाडीह, बेकोबार उत्तरी-दक्षिणी, डुमरडीहा, भोण्डो, थाम, पथलगड़ा, हीरोडीह, करियावां, तमाय, कन्द्रपडीह, पपलो, मरकच्चो दक्षिणी एवं मरकच्चो मध्य शामिल हैं में शिविर लगाए गए। वहीं झुमरी तिलैया नगर परिषद के वार्ड 19 से 22, नगर पंचायत कोडरमा के वार्ड 11 से 13 और नगर पंचायत डोमचांच के वार्ड 11 व 12 में भी श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.