रामपुर, फरवरी 23 -- रामपुर। सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने के लिए शासन के निर्देश पर आज से टीमें निरीक्षण करेंगी। राज्य की टीम के द्वारा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रहीं स्वास्थ्य सेवाओं, अभिलेख और उपकरणों के रखरखाव, दवा स्टोर रूम में साफ सफाई और जलापूर्ति की गहनता से जांच की जाएगी। बाद में टीम अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेगी। टीम के आने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी, पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के इंतजाम कर लिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...