लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- मार्केट में मिलने वाली दवाओ से 80 प्रतिशत तक सस्ती दवाओं को हर जगह पहुंचाने की पहल हो रही है। इसके चलते जिले में संचालित 15 सीएचसी में जन औषधि केंद्र खोलने की तैयारी है। इसके साथ ही लोगों को जन औषधि केंद्र से दवा खरीदने को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है। जन औषधि दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम विकास भवन स्थित स्वामी विवेकानन्द सभागार में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया और बतौर अतिथि धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन सीडीओ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में हुआ। राज्य सभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की एक बड़ी आबादी को सस्ती दवाएँ उपलब्ध कराने के उदेश्य से प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.