बिजनौर, जनवरी 9 -- जिले की सभी विधानसभाओं में 89822 मतदाताओं को जिला प्रशासन नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक एक दो दिन में इन मतदाताओं को नोटिस भेज दिया जाएगा। नोटिस की सुनवाई के लिए 77 सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। नोटिस की सुनवाई का समय 7 दिन रखा गया है। जिले में विधानसभा मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन छह जनवरी को हो गया है। जिले की आठों विधानसभा में 2323160 महिला व पुरुष मतदाता है। बतादें कि मतदाता सूची पर छह जनवरी से छह फरवरी तक दावे और आपत्तियां मांगी जाएंगी। 27 फरवरी तक दावे आपत्तियों का निस्तारण होगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन छह मार्च को होगा। एसआईआर से पहले जिले की आठों विधानसभा में 27,50,319 मतदाता थे। जिले में शुरू हुए एसआईआर में करीब 4 लाख 27 हजार 159 वोट कम हुए हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.