सराईकेला, अगस्त 7 -- सरायकेला।वित्तीय सेवा विभाग भारत सरकार के निर्देशानुसार 8 अगस्त को सरायकेला-खरसावां जिले की विभिन्न पंचायतों में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत वित्तीय समावेशन सह जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएंगे तथा त्वरित पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, सभी बैंक खातों के पुनः केवाईसी एवं नामांकन से संबंधित कार्य भी पूरे किए जाएंगे। शिविरों में उपस्थित लाभार्थियों को वित्तीय साक्षरता बढ़ाने हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं डिजिटल लेन-देन में सतर्कता तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव के विषय में जागरूक किया जाएगा। जिला अग्रणी प्रबंधक ने सभी स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.