महाराजगंज, फरवरी 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में शिथिलता पर राजस्व लिपिक पर गाज गिर गई है। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने इस मामले में सख्ती दिखाते हुए राजस्व लिपिक दशरथ प्रसाद को निलंबित कर दिया है। एसडीएम व तहसीलदार निचलौल केा स्पष्टीकरण जारी किया गया है। समीक्षा के दौरान जानकारी मिली कि माह जनवरी में 10 आवेदन पत्र समय से अपलोड न किए जाने के कारण सभी प्रकरण डिफाल्टर श्रेणी में चले गए। इससे जनपद की रैंकिंग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। जनवरी माह की आईजीआरएस रैंकिंग में जनपद को 29वां स्थान प्राप्त हुआ था। साथ ही दिसंबर माह में भी एक प्रकरण विलंब से अपलोड किया गया था। डीएम ने शासकीय कार्य में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक नियमावली, 1999 के तहत राजस्व लिपिक को निलंबित कर नौतनवा से संबद्ध क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.