मिर्जापुर, जनवरी 7 -- मिर्जापुर। जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद मंगलवार को मतदाता सूची के आलेख का प्रकाशन कर दिया। जिले के तीन लाख 42 हजार 761 मतदाता ऐसे हैं जिन्होंने एसआईआर फॉर्म ही नहीं जमा किया है। इन मतदाताओं का नाम आलेख प्रकाशन में शामिल नहीं किया गया है। वर्ष-2003 की मतदाता सूची उपलब्ध नहीं कराने वाले 49 हजार 902 मतदाताओं को नोटिस जारी कर मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए आवश्यक दस्तावेज मांगा जाएगा। यदि वह आवश्यक दस्तावेज नहीं दे पाए तो इन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं होगा। गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद जिले की पुनरीक्षित मतदाता सूची में मतदाओं की संख्या 15 लाख 67 हजार 539 है। वहीं, मतदाता सूची में 53 हजार 833 मृत मतदाताओं का भी नाम दर्ज था। इन मतदाताओं के नामों ...