शामली, अक्टूबर 7 -- शामली। वर्ष 2025-26 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 16 अक्टूबर 2025 तक कैलाश प्रकाश स्टेडियम, मेरठ में क्षेत्रीय खेल कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता के लिए शामली जिले की सीनियर पुरुष बॉक्सिंग टीम का चयन 8 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा। चयन प्रतियोगिता शामली मार्शल आर्ट अकैडमी, मुरारीवाला कुआं में शाम 4 बजे से आयोजित होगी। चयनित खिलाड़ी 10 अक्टूबर को भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, सहारनपुर में होने वाली मंडल स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त करेंगे। चयन में भाग लेने वाले सभी इच्छुक सीनियर पुरुष बॉक्सर अपने साथ आधार कार्ड, माता-पिता का आधार कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटो लेकर अवश्य पहुंचे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.