मुजफ्फरपुर, मई 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। जिले की बेटी रेणु पासवान को देश की सशक्त बेटी का अवार्ड दिया गया है। गुरुवार को असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य द्वारा देश की सशक्त बेटी के रूप में नारी शक्ति सम्मान से गुवाहाटी में सम्मानित किया गया। रेणु के मुताबिक यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियों का प्रतीक है, बल्कि यह पूरे बिहार की संघर्षशीलता, प्रतिबद्धता और सामाजिक चेतना का परिचायक भी है। बताया कि उन्होंने वर्षों से महिला सशक्तीकरण, बालिका शिक्षा और ग्रामीण जन-जागरूकता अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई है। रेणु को जी 100 वैश्विक समूह की प्रभावशाली महिलाओं की सूची में भी स्थान दिया गया था। इससे पहले देश के राष्ट्रपति द्वारा नारी शक्ति सम्मान, बिहार के राज्यपाल से भी सम्मान मिल चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.