बुलंदशहर, मई 21 -- बुलंदशहर पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश संरक्षक चौधरी विजेंद्र सिंह और संचालन प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके सक्सैना ने किया। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए जनपद की जिला, नगर, युवा और कस्बों की सभी ईकाई को तत्काल प्रभाव से भंग किया गया। निष्क्रिय पदाधिकारियों के स्थान पर सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रदेश में होने वाले चुनाव में पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने एसके सक्सैना को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने जिले, नगर और कस्बों की चुनाव की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष अमरीश कुमार जिंदल को सौपी और उनके कार्य में सहयोग के लिए नर...