अमरोहा, मई 30 -- अमरोहा। विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत जिले में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों एवं कृषि, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य पालन आदि विभागों की तीन टीमों ने जिले की नौ ग्राम पंचायत में कृषक वैज्ञानिक संवाद गोष्ठी आयोजित की। मंडी धनौरा में विधायक राजीव तरारा ने गजरौला ब्लाक क्षेत्र के गांव बल्दाना असगर अली, यक बगड़ी गांव में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। किसान एवं देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। विधायक ने विकसित कृषि संकल्प अभियान की जानकारी देते हुए किसानों से अपील की कि वह आधुनिक खेती को अपनाएं। समाज के लिए प्राकृतिक खेती विधि से सब्जी, फल, अनाज दाल आदि का उत्पादन करें। इस दौरान संबं...