एटा, जनवरी 4 -- एटा। एग्री स्टेट योजना के तहत जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है, जिसे 15 फरवरी तक पूर्ण किया जाना है। इस सर्वे के तहत जिले की तीनों तहसीलों के कुल 788 गांव के कुल 06 लाख 38 हजार 177 प्लॉट्स का सर्वे किया जाएगा। रविवार को उपनिदेशक कृषि सुमित कुमार ने बताया कि तहसील वार सर्वे लक्ष्य के अनुसार तहसील एटा में 03 लाख 38 हजार 256 प्लॉट्स, तहसील अलीगंज में 01 लाख 81 हजार 849 प्लॉट्स एवं तहसील जलेसर में 01 लाख 18 हजार 072 प्लॉट्स का डिजिटल सर्वे किया जाना है। उन्होंने बताया कि सर्वे कार्य के लिए सभी सर्वेयरों की आईडी बनाई जा चुकी है, तथा उन्हें प्लॉट्स का आवंटन भी कर दिया गया है। इस बार प्रत्येक सर्वेयर को लगभग 3000 प्लॉट्स का सर्वे करना है। जिससे प्राप्त आंकड़ों का उपयोग कृषि से संबंधित नीति निर्माण एवं य...