गोपालगंज, फरवरी 9 -- गोपालगंज,हमारे संवाददाता। शहर से लेकर गांव तक ज्वेलरी शॉप की सुरक्षा को लेकर जिले की पुलिस सोमवार को पूरी तरह अलर्ट रही। एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर नगर थाना समेत जिले के सभी थानों की पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों में दिनभर गश्त करती रही। इस दौरान ज्वेलरी शॉप की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारियों ने दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस की ओर से मिले निर्देशों के बाद ज्वेलरी शॉप के दुकानदार भी दिनभर चौकन्ना नजर आए। दुकानदारों को ज्वेलरी शॉप के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को देने का निर्देश दिया गया। सर्राफा मंडल के अध्यक्ष व कैट अध्यक्ष देव कुमार ने बताया कि सभी दुकानदार सोमवार को अलर्ट रहे और अपनी-अपनी दुकानों पर पूरी सतर्कता बरत रहे थे। दुकान...