लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खीरी जिले की चार महिलाओं को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महिलाओं के काम की सराहना की। उत्कृष्ट कार्य करने पर बेलापरसुआ की प्रधान, एफपीओ संचालक और बेसिक शिक्षा विभाग में तैनत दो शिक्षिकाओं को सम्मान मिला है। निघासन ब्लॉक के बेलापरसुआ गांव की प्रधान लक्ष्मी देवी, फार्मर प्रोड्यूशर कंपनी (एफपीओ) संचालक महेशपुर गांव की बबीता, फूलबेहड़ ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरा मरोड़ा में सहायक अध्यापक स्वाती सिंह और लखीमपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय राजापुर की प्रधानाध्यापिका ऋतु अवस्थी को सम्मानित किया गया। बबीता ने एफपीओ बनाकर करीब 400 महिलाओं को जोड़ा और उन्हें प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ा। स्वाती सिंह ने विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता सुधार और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.