नोएडा, फरवरी 18 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिले के सभी किशोरियों (14 से अधिक और 15 से कम उम्र) को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का निशुल्क टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण से संबंधित जानकारी बुधवार को शासन की ओर से ऑनलाइन बैठक में दी गई। स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में लगने वाले टीके के विभिन्न पहलुओं के बारे में भी बैठक में जानकारी दी गई। पहली बार शासन की ओर से यह टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले में 14 से अधिक और 15 साल के बीच की उम्र की किशोरियों की गणना करेगा। इसके लिए सर्वे का काम जल्द ही शुरू होगा। स्वास्थ्य विभाग इस गणना के लिए शिक्षा विभाग की भी मदद लेगा। ताकि इस उम्र के बीच की सभी किशोरियों को टीका लगाया जा सके। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज में टीके लगाए जाएंगे। एचपीवी (ह्यूमेन पेपिलेमा वायरस) से बचाव के ल...