गुड़गांव, अप्रैल 30 -- गुरुग्राम। बिहार में होने वाली खेलो इंडिया यूथ गेम के लिए हरियाणा तीरंदाजी टीम का प्रशिक्षण कैंप गुरुग्राम के सोहना स्टेडियम में लगाया गया है। यहां पर प्रदेश के विभिन्न जिले से छह खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। तीरंदाजी में गुरुग्राम का एक भी खिलाड़ी शामिल नहीं है। खेलो इंडिया यूथ गेम-2025 का आयोजन 4 से 17 मई तक बिहार में आयोजित हो रहा है। हरियाणा खेल विभाग की ओर से प्रदेश तीरंदाजी टीम को प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण कैंप 30 मई तक गुरुग्राम जिले को दिया गया है। प्रशिक्षण कैंप ताऊ देवीलाल स्टेडियम सोहना में चल रहा है। जिसमें खेल विभाग के चार प्रशिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिनमें पूजा खन्ना रोहतक, दीपक अहलावत पलवल, शीशपाल कुरुक्षेत्र, रविंद्र शर्मा सोनीपत से शामिल है। हरियाणा टीम में तीरंदाजी के छह खि...