हाथरस, जुलाई 19 -- हाथरस। बिजली विभाग के अधिकारी समस्याओं को खुद दूर कर रहे हैं। शुक्रवार को जिलेभर में छह स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान 151 शिकायतें आई। 78 समस्याओं का निदान किया गया। इस दौरान शिविर में आठ लाख बीस हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। साथ ही शिकायतों को हेल्प डेस्क पर पंजीकृत किया जा रहा है। इस अभियान की निगम स्तर से मॉनिटरिंग की जा रही है। बिजली विभाग द्वारा निगम स्तर से शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को जिलेभर में सासनी, सादाबाद व हाथरस शहर के ओढ़पुरा कार्यालय के अधीन आने वाले कार्यालयों पर शिविरों का आयोजन किया गया। शहर में अलग अलग स्थानों पर चालीस शिकायतें आई। जिसमें से 25 शिकायतों का निस्तारण किया गया। बीस उपभोक्ताओं ने एक लाख 77 हजार रुपये का राजस्व जमा किया। पांच श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.