बांका, जनवरी 15 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिलेभर में बुधवार को मकर संक्रांति का पर्व पूरे उत्साह, आस्था और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही वातावरण में चहल-पहल देखने को मिली और पर्व की रौनक चारों ओर बिखरी नजर आई। इस दौरान मंदिरों में पूजा-अर्चना, गंगा स्नान, दान-पुण्य और घर-घर में पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू ने जिले की फिजाओं को त्योहारमय बना दिया। अहले सुबह से ही जिलेवासी स्थानीय नदियों, तालाबों और घाटों पर स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। इसके बाद लोगों ने तिल, गुड़, चूड़ा, दही और खिचड़ी का दान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मान्यता है कि, मकर संक्रांति पर किया गया दान कई गुना फलदायी होता है, इसी कारण जगह-जगह जरूरतमंदों के बीच अन्न, वस्त्र और मिठाइयों का वितरण किया गया। जबकि पर्व के अवसर पर बाजारों में विशेष रौनक देखी गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.