मेरठ, जुलाई 10 -- पौधारोपण महाअभियान के तहत जिले में 31.62 लाख पौधे रोपने में 12 घंटे लगे। वन महोत्सव के तहत पौधरोपण महाअभियान सुबह छह बजे शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चला। वन विभाग के जिला और मंडल मुख्यालय कार्यालयों में कंट्रोल रूम में हर घंटे पौधरोपण का विवरण दर्ज किया गया। जिसे वन विभाग के पोर्टल और विभागीय वेबसाइट पर अपलोड़ किया गया। वन विभाग ने हालांकि पांच बजे से पहले ही मिले लक्ष्य के मुताबिक पौधरोपण का कार्य पूरा कर लिया था। शाम छह बजे तक 31.62 लाख पौधे रोपने के साथ अभियान का समापन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...