सीवान, जुलाई 5 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत जिले में एक भी मतदाता छूटे नहीं सभी को गणना प्रपत्र मिल जाए। साथ ही वे समय से पहले गणना प्रपत्र को भरने का कार्य पूरा कर लें। इसको लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश के निर्देश पर सभी प्रखंडों में त्वरित गति से कार्य चल रहा है। गुरुवार की शात तक मिले आंकडे के अनुसार, जिले में 19 लाख 63 हजार 358 गणना प्रपत्र का वितरण किया जा चुका था। खुद जिलाधिकारी ने भी पचरुखी प्रखंड में गणना प्रपत्र का वितरण किया था। इस कार्य को पूरा करने के लिए जीविका दीदी लोगों से संवाद स्थापित कर उनको जागरूक करने के साथ इससे संबंधित जानकारी दे रहीं है। कई पढ़े-लिखे मतदाता खुद ऑनलाइन इस प्रपत्र को भर रहे हैं। इस प्रपत्र को भरने को लेकर मतदाता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.