मुजफ्फर नगर, मार्च 13 -- जिलेभर में होलिका दहन का पर्व बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। करीब 1220 जगहों पर होलिका सजाई गई और देर रात पूजा अर्चना कर होलिका का दहन किया गया। सुबह से लेकर सांयकाल तक महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने होलिका स्थल पर पहुंचकर पूजा अर्चना कर परिवार व बच्चों की दीर्घायु व खुशहाली की कामना की। गुरुवार को शहर से लेकर गांवों में अनेकों जगहों पर होली बनाई गई। होली पर्व पर प्रात: 10:35 से रात्रि 11:37 तक भद्रा काल होने के कारण देर रात 11. 38 के बाद होलिका स्थल पर पूजा अर्चना व मंत्रोच्चार करते हुए होलिका का दहन किया गया। होलिका दहन स्थल पर लोगों ने गेहूं की बालियों को होलिका में भूना तथा प्रसाद के रूप में वितरित किया और होलिका की परिक्रमा कर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। होलिका दहन स्थल पर लोगों ने ढोल व डीजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.