बांका, सितम्बर 15 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जीवतपुत्रिका व्रत को लेकर रविवार को महिलाओं में अलग ही उत्साह देखने को मिला। आश्विन मास के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि के दिन जीवित पुत्रीका अर्थात जिउतिया का व्रत जिलेभर की महिलाओं ने किया। मुख्य रूप से इस पर्व को महिलाएं अपने संतान के जीवन में समृद्धि, लम्बी उम्र व उन्नति भरा जीवन हेतु महिलाएं इस पर्व को करतीं हैं। रविवार को जिलेभर की महिलाएं कठिन निर्जला व्रत पर रहीं। जबकि आज सुबह भगवान भास्कर को अर्घ देकर व भगवान की पूजा के उपरांत महिलाओ ने पारण किया। ज्ञात हो कि शनिवार को महिलाओ ने छठ की तरह नहाय खाय करते हुए जीवितपुत्रिका अर्थात जिउतिया के पर्व का शुभारंभ किया। जबकि रविवार को सम्पूर्ण जिले की महिलाओ ने अत्यंत कठिन निर्जला उपवास तक किया। साथ ही रविवार को महिलाओ ने डलिया तक भरा। जिसे लेकर बाजारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.