नवादा, फरवरी 15 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। रविवार को शुभ मुहूर्त में देवाधिदेव महादेव को समपिर्त महाशिवरात्रि पूजन होगा। इसको लेकर शनिवार को बाजार में खूब रौनक रही। बाजार में जमकर खरीदारी हुई। जिला मुख्यालय समेत जिले भर में शनिवार को दिनभर खरीदारी जारी रही। खरीदारी का हाल यह था कि शाम को भी फल मंडी और फूल मंडी में काफी गहमागहमी रही। हिन्दुओं के लिए सबसे बड़े पर्व महाशिवरात्रि को लेकर कारोबारियों में भी उत्साह है। तमाम पूजन सामग्रियों के बीच बाजारों में बेलपत्र व फूल की मांग भी बढ़ गई है। इसके अलावा लोग अपने घर में पूजा के स्थान पर रखने के लिए छोटे आकार का शिवलिंग, त्रिशूल, भोले नाथ की प्रतिमा, तांबा का लोटा सहित अन्य सामान की जमकर खरीदारी करते रहे। महाशिवरात्रि को लेकर भगवान शिव का शृंगार और पूजा की सामग्री के लिए भी छोटे फुटपाथी दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.