शामली, जनवरी 17 -- जिलेभर में गुरू गोविन्द सिंह महाराज का प्रकाश उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। शहर के गुरूद्वारा में आयोजित शबद कीर्तन में गुरू का यश सुनाया गया। बुधवार को शहर के गुरूद्वारा में सिखों के दसवे गुरू, गुरू गोविन्द सिंह महाराज का प्रकाश उत्सव बडी श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान पंजाब से पधारे हजूर रागी जत्थो हरमीत सिंह, निरंजन सिंह ने गुरू के जीवन और देश प्रेम की गाथा को सुनाया। गुरू के जीवन चरित्र को सुनकर सभी श्रद्धालु निहाल हो गए। गुरू गोविन्द सिंह सिक्खों के दसवें गुरू थे। वे एक महान योद्धा, चिन्तक, कवि, भक्त एवं आध्यात्मिक प्रेणता थे। सन् 1699 ई0 में वैशाखी के दिन उन्होंने खालसा पन्थ की स्थापना की, जो सिक्खों के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। उन्होंने अन्याय, अत्याचार व पापों को खत्म करने के लि...