बागपत, जून 1 -- जिलेभर में शनिवार को रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर भाजपा, सपा और कांग्रेस कार्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम में शामिल पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रानी अहिल्याबाई होल्कर को नमन किया। उन्हें महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय की प्रतीक बताया। ---- महिला सशक्तिकरण की मिसाल थी रानी अहिल्याबाई: डा. चंद्रमोहन बागपत। भाजपा के जिला कार्यालय पर शनिवार को रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर के जन्म त्रिशताब्दी पर भाजपा द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कहा कि रानी अहिल्याबाई को भारत में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के प्रतीक के रूप में जाना जाता ...