बांका, अक्टूबर 4 -- बांका, हिन्दुस्तान टीम। बांका जिले में गत गुरूवार को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती विभिन्न जगहों पर मनाई गई। इधार कहा जाता है कि आज से ठीक 100 वर्ष पूर्व, 3 अक्टूबर 1925 को महात्मा गांधी बांका पधारे थे और वहीं रात्रि विश्राम भी किया था। गांधी जी के इस ऐतिहासिक आगमन के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आज 3 अक्टूबर 2025 को बांका स्थित गांधी चौक पर गांधी प्रतिमा पर बांका के जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं विश्वविद्यालय के गांधी विचार विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार, शोभनपुर गांधी आश्रम के प्रभारी श्री मनोज मीता, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के गांधी विचार विभाग के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ. उमेश प्रसाद नीरज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.