अमरोहा, अक्टूबर 13 -- जिले भर में भारतीय संस्कृति व पुरानी परंपराओं का प्रतीक अहोई अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। संतान सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए आज महिलाओं ने अहोई अष्टमी उपवास रखकर अनुष्ठान किया। सुबह कई महिलाएं रोली, मोली, चावल व पूजा की अन्य सामग्री को लेकर मंदिरों में पहुंची और इष्ट देव के समक्ष संतान की सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा है। दोपहर में अहोई माता की कथा सुनकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लेंगी। सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। अहोई अष्टमी पर महिलाओं ने बताया कि संतान की सुख समृद्धि व लंबी आयु की कामना के लिए कार्तिक मास कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि पर अहोई अष्टमी का व्रत किया जाता है। इस व्रत की विशेषता है कि जिस दिन अहोई अष्टमी होती है, अगले सप्ताह उसी दिन दीपावली मनाई जाती है। उन्होंने बताया कि इस व्...