अमरोहा, जुलाई 26 -- शनिवार को हरियाली तीज का त्योहार जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। महिलाएं उत्साहित हैं, बाजार में चहल-पहल है। महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी रचाई है। पांवों में महावर लगाया है। संज संवर कर अंबिया की डाली पर झूला झुलेंगी। सावन के लोक गीतों पर पींग बढ़ाएंगी। जिलेभर में तीज कार्यक्रमों की धूम रहेगी। महिलाएं बीते कई दिने से त्योहार की तैयारी में जुटी हैं। दूल्हन की तरह श्रृंगार कर भगवान शिव शंकर और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करेंगी। घरों में चहल पहल का माहौल रहेगा। विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए जाएंगे। महिलाएं भगवान शिव-पार्वती की पूजा कर परिवार की खुशहाली की कामना करेंगी। घरों के आंगन व पेड़ों की डाल पर झूले डाले जाएंगे। महिलाएं और युवतियां सावन के गीतों पर पींग बढ़ाएंगी। सावन के लोक गीत गुनगुनाए जाएंगे। बाजारों में भी ...