गिरडीह, जुलाई 7 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के गिरिडीह जिला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक गांडेय के पूर्व विधायक सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण स्वर्णकार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पूर्व अध्यक्ष स्व. राजेन्द्र बर्मन के निधन के बाद रिक्त पड़े अध्यक्ष पद को भरने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से बिनोद स्वर्णकार को अध्यक्ष चुना गया। जिले भर से जुटे स्वर्णकार समाज के पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान पर जोर दिया और रिक्त पड़े अध्यक्ष पद के लिए बिनोद स्वर्णकार के नाम का प्रस्ताव दिया। जिसे समाज के उपस्थित लोगों ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। इसके साथ ही गिरिडीह जिला स्वर्णकार संघ की नयी कमेटी बनायी गयी। नई कमेटी में अध्यक्ष बिनोद स्वर्णकार, मुख्य संरक्षक लक्ष्मण स्वर्णकार, संरक्षक सुरेन्द्र बर्मन, अनिल बर्मन, डॉ. राजेश पोद्दार ...