पूर्णिया, फरवरी 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। इसी क्रम में पूर्णिया पुलिस परिवार परामर्श केंद्र द्वारा एक विशेष स्टॉल स्थापित कर आम नागरिकों की जनसुनवाई की गई। यह केंद्र पूर्णिया पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संचालित होता है। स्थापना दिवस का विधिवत उद्घाटन होने के उपरांत जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार, पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, कसबा विधायक नितेश कुमार, रूपौली विधायक, पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका, डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता तथा समाजसेवी भोला प्रसाद साह सहित अन्य व्यक्तियों ने स्टॉल का निरीक्षण किया। स्टॉल में आयोजित विशेष बैठक में मधुबनी क्षेत्र के मिस्त्री टोला के ...