चतरा, नवम्बर 29 -- चतरा, संवाददाता। समाहरणालय परिसर स्थित सभा कक्ष में शनिवार को उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद यादव ने सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने हेतु की गई गतिविधियों तथा लापरवाह वाहन चालकों व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चलाए गए जांच अभियानों की जानकारी प्रस्तुत की। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बैठक में गुड समेरिटन पॉलिसी का उल्लेख करते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को त्वरित चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा यह नीति लागू की गई है। पॉलिसी के तहत दुर्घटना पीड़ित की मदद करने वाले किसी भी व्यक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.