दुमका, मार्च 25 -- दुमका, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय साथिया पीयर एजुकेटर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में चयनित उत्कृष्ट साथिया को सम्मानित किया गया और उनके द्वारा विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि के रूप में दुमका सिविल सर्जन डॉक्टर बच्चा प्रसाद सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार हेंब्रम एवं अन्य अतिथि उपस्थित थे। मुख्य अतिथि दुमका सिविल सर्जन डॉक्टर बच्चा प्रसाद सिंह ने कहा किशोर स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए यह आयोजन एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें अपने युवाओं को स्वस्थ और सशक्त बनाने के लिए मिलकर काम करना होगा। सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर चर्चा की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.