कौशाम्बी, अक्टूबर 30 -- मंझनपुर, संवाददाता। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन) के दिशा निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब द्वारा राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कोइलहा में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 15 बच्चों के मॉडल को मंडल स्तर के लिए चयनित किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि शिव मोहन मौर्य अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक प्रयागराज- कौशांबी ने किया। प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने ट्रैफिक सेफ्टी, ड्राइविंग लाइसेंस स्कैनर, वूमेन सेफ्टी डिवाइस, स्मार्ट आई विजन गॉगल, रडार साइबर सिक्योरिटी सिस्टम, गॉगल फॉर ब्लाइंड, इलेक्ट्रिक पोल सेफ्टी प्रोजेक्ट, फार्मर लैंड प्रोटेक्शन सिस्टम आदि वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी उदघाटन एवं अवलोकन के पश्चात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.