सुल्तानपुर, फरवरी 5 -- सुलतानपुर,संवाददाता। उच्च प्राथमिक विद्यालय अमहट सुलतानपुर परिसर में गुरुवार को रसोइया पाक कला प्रतियोगिता आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी ब्लॉकों एवं नगर क्षेत्र से कुल 30 रसोइयां प्रतिभाग की। सभी रसोइयों ने प्रतियोगिता के आयोजक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता की ओर से बताए गए मीनू के अनुसार भोजन तैयार की। भोजन पकाने के पश्चात प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल के साथ 10 परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने चखा और भोजन की पौष्टिकता, स्वाद, भोजन पकाने का तरीका, स्वच्छता, सुरक्षा एवं सभ्य व्यवहार आदि मानकों पर अंक प्रदान किया गया। निर्णायक मण्डल की ओर से दिए गए गए अंकों के आधार पर प्रतियोगिता में शामिल 30 प्रतिभागियों में से विद्या देवी उच्च प्राथमिक विद्यालय दूबेपुर,ब्लॉक दूबेपुर ने प्रथम, मन्जू देवी उच्च ...