मैनपुरी, सितम्बर 29 -- जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा माध्यमिक उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में सोमवार को एसबीआरएल वैश्य रेजी. एजू. पब्लिक एकेडमी में जनपद स्तरीय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईओएस सतीश कुमार व प्रधानाचार्या स्तुति गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रतियोगिता में सुदिती ग्लोबल एकेडमी, सेंट थॉमस सीनियर सेकंड्री स्कूल, अमन इंटरनेशनल स्कूल एवं एसबीआरएल वैश्य पब्लिक एकेडमी की टीमों ने निर्धारित परिधान में अपनी बैंड कला का शानदार प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में रजनी (उच्चतर प्राथमिक विद्यालय सहस करहल), डॉ. पूनम श्रीनाथन (कु. आरसी महिला महाविद्यालय) एवं नोडल विनोद कुमार शामिल रहे। इसमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.