पलामू, नवम्बर 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना की पलामू यूनिट के तत्वावधान में खेलो झारखंड प्रतियोगिता-2025 अंतर्गत जिला स्तरीय बैंड प्रतियोगिता मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय जिला स्कूल पलामू के खेल मैदान में आयोजित हुआ। जिले की छह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं एवं ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के बालक टीम ने प्रतिभागिता की। प्रतियोगिता में पांकी के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ने प्रथम स्थान, मनातू के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ने दूसरा एवं ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आरंभ एपीओ उज्ज्वल मिश्र एवं मनोज कुमार मिश्र, निर्णायक दल के सदस्य संजय त्रिपाठी, कमलानंद दुबे, खेल शिक्षक अरविंद दुबे, साकेत शुक्ला, अविनाश तिवारी में संयुक्त रूप से किया। विजेता टीम के बीच जिला शिक्षा पदा...