बगहा, दिसम्बर 6 -- बैरिया एक संवाददाता जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में बैरिया प्रखंड स्थित केदार पांडेय प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के अव्वल आए छात्राओं को विद्यालय परिवार ने पुरस्कृत किया। इन बच्चियों को शनिवार को विद्यालय में सम्मानित किया गया। बताया जाता है कि 3 दिसंबर को राज इंटर कॉलेज में हुए इस आयोजन में जिले के कई विद्यालयों ने नवाचारपूर्ण वैज्ञानिक मॉडल प्रदर्शित किए।इस विद्यालय की छात्रा अनुप्रिया कुमारी और मुस्कान कुमारी द्वारा प्रस्तुत हरित ऊर्जा आधारित मॉडल को निर्णायकों ने विशेष रूप से सराहा। वहीं अपशिष्ट प्रबंधन एवं प्लास्टिक के विकल्प विषय पर अफरीना खातून और प्रिया कुमारी के मॉडल को भी चयनित करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अनुशंसित किया गया।प्रधानाध्यापक रत्नेश कुमार ने बताया कि दोनों मॉडल जिला स्तर...