घाटशिला, फरवरी 21 -- गालूडीह। शिक्षा विभाग के आदेशानुसार जमशेदपुर में आयोजित जिला स्तरीय रसोइया प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर रसोइया मालविका सिंह एवं सहायिका अंजलि सीट को महुलिया आदर्श मध्य विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। घाटशिला प्रखंड अंतर्गत गालूडीह के आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में सादा समारोह आयोजित कर रसोइया मालविका सिंह एवं सहायिका अंजलि सीट को प्रधानापिका शिप्रा दत्त के नेतृत्व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शॉल ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर रसोइया को जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में समाज सेवी खुदीराम महतो, शिक्षक मनोज झा, शिक्षिका पायल सरकार, अनीता महतो, सुनीति टोपनो, प्रियतमा मंडल समेत अन्य शामिल थे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.