बिजनौर, मई 20 -- कृष्णा ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में सोमवार को जिला स्तरीय प्रतिभा खोज परिणाम की घोषणा और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम श्रीराम आश्रेय एवं कालेज के संस्थापक राजीव कुमार, चेयरमैन मनोज कुमार ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कृष्णा ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा-2025 में समस्त जनपद के लगभग सभी विद्यालयों से 8150 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया था। प्रतिभा खोज परीक्षा का परिणाम कृष्णा कॉलेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से घोषित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य प्रयोजन के अंतर्गत प्रतिभा खोज के मेधावी विजेताओं को सम्मानित किया। जिसमें प्रथम रुद्राक्ष पंडित को 51000 रुपये, द्वितीय दुष्यंत व कृतिका को 21000 रुपये, तृतीय दुर्गेश को 11000 र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.