रुद्रपुर, अक्टूबर 4 -- रुद्रपुर। खेल निदेशालय उत्तराखंड, देहरादून की ओर से ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए राज्य की टीम चयनित की जाएगी। इसके लिए जिला स्तरीय ट्रायल्स 8 और 9 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम काशीपुर में होंगे। इसमें एथलेटिक्स, हॉकी, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कबड्डी, योग, खो-खो, कुश्ती, टेबल टेनिस, वेट लिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग, तैराकी, बॉडी बिल्डिंग और कैरम जैसी खेल विधाओं के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जबकि राज्य स्तरीय ट्रायल्स 13 और 14 अक्तूबर होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.