छपरा, फरवरी 2 -- नगरा। मिशन निपुण बिहार के तहत छपरा स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) मेले में नगरा प्रखंड के शिक्षकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल के मूल्यांकन के बाद प्राथमिक विद्यालय अरवा की शिक्षिका रिया कुमारी को अंग्रेजी विषय में, उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोहा, छपरा की शिक्षिका अनिता कुमारी को पर्यावरण अध्ययन में और प्राथमिक विद्यालय रामपुर मठिया की शिक्षिका प्रियंका यादव को हिंदी विषय में तैयार टीएलएम के लिए जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माध्यमिक डीपीओ अजीत कुमार हरिजन, संभाग प्रभारी राजेश कुमार मांझी, अध्यापक प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य श्रीराम विनय पासवान, डायट सोनपुर के प्राचार्य अभय कुमार स...