लातेहार, जनवरी 5 -- लातेहार, संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छात्रवृत्ति की स्वीकृति एवं अनुश्रवण हेतु जिला स्तरीय छात्रवृत्ति अनुमोदन व अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति (वर्ग 1 से 10) विद्यालय में अध्ययनरत कुल 11831 छात्र-छात्राओं का सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में डीसी द्वारा जिला के सभी सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को शत प्रतिशत छात्रवृति योजना से लाभान्वित करने को लेकर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आइटीडीए निदेशक प्रवी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.